फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला को मिली धमकी से हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल : इंदु परमार

Sat, 19 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। ये बातें इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव इंदु परमार ने प्रेस को जारी बयान में कहीं।
विज्ञापन

इंदु ने कहा कि इस घटना से प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खुली है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जहां चुने हुए जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जींद में दिनदहाड़े सरपंच रोहताश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर फरार हो गए। वहीं, यमुनानगर में वैकट गैंग से मुठभेड़ में पुलिस को 20 राउंड गोलियां चलानी पड़ीं, जो प्रदेश में गैंगवार की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करता है। यही नहीं इनेलो नेता नफे सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। हत्यारों का आज तक कोई सुराग तक नहीं लग पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें