फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्राओं ने शिक्षकों को चखाया हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद

Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वैश्य कन्या स्कूल में हरियाणवी परिधान में मौजूद छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दीपावली व हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य रितु शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि इसमें वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान रविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। छात्राओं ने उन्हें हरियाणवी रसोई में मुख्य रूप से पकाए जाने वाले व्यंजनों जैसे बाजरे की रोटी, चटनी, साग व चूरमे की थाली परोस कर दी। अंत में सभी को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



राज्यस्तरीय पेंटिंग स्पर्धा में यश ने जीता स्वर्ण पदक
बौंदकलां। रोहतक स्थित पठानिया ग्लोबल स्कूल में छठी हरियाणा राज्यस्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और इनमें अंडर-11 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
खंड के गांव नीमली स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रभारी सुदेश कुमारी ने बताया कि स्पर्धा के दौरान समूह गान, रागनी, फैंसी ड्रेस, एकल अभिनय, पेंटिंग समेत 6 गतिविधियां करवाई गईं। इनमें संस्थान से यश, वंशिका, मयंक, नितेश, मोनिका ,माही, कीर्ति, अंशिका, नैंसी, दीक्षा, ऋषिका, तशिका आदि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पेंटिंग स्पर्धा में छात्र यश धवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान खेल अधिकारी सुनील सांगवान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा व खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट ने प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें