फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का दर्जा खत्म कराने के लिए तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा नगर पालिका का दर्जा खत्म करवाने की मांग के लिए लोगों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, भाकियू महासचिव हरपाल भांडवा पहुंचे और उन्होंने मांग को अपना समर्थन दिया। इस दौरान 11 सितंबर को आंदोलनकारियों ने कस्बे के मुख्य चौक पर सीएम व विधायक का पुतला फूंकने का फैसला किया।
विज्ञापन

किसान नेता दिलबाग गोपी की अध्यक्षता में बाढड़ा व हंसावास खुर्द के ग्रामीणों का धरना जारी रहा। पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा ने कहा कि बाढड़ा नगर पालिका को लेकर सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार हर मामले में हठधर्मिता अपना रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी ने कहा कि सरकार लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं, एसडीएम संजय कुमार कहना है कि लोगों की मांग उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और उच्च स्तर पर ही इस संबंध में फैसला लिया जाना है।
ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर खाप नेता हरपाल भांडवा, अमन, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, रामौतार बाढड़ा, सज्जन सिंह, रिछपाल, मोतीलाल जांगड़ा, पूर्व सरपंच दिनेश हंसावास, ओम, सुरेश, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, मानसिंह नंबरदार, कर्ण सिंह, कंवर सिंह, गिरधारी, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, कृष्ण कुमार, नवीन श्योराण व सोमबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें