फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा

विज्ञापन
गांव पैतावास कलां स्थित राजकीय स्कूल में परीक्ष संपन्न होने के बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए बोर्
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 11 केंद्रों पर मंगलवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के करीब 1500 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा सभी केंद्रों पर सफलतापूर्वक रही और टीमों ने सभी केंद्रों पर जांच की। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू किया गया और आधे घंटे बाद परीक्षा शुरु हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संख्या अनुसार ही उड़नदस्ते बनाए गए। विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण केवल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोपहर को बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता टीम और जिला नोडल अधिकारी टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों का दौरान किया। इस दौरान गांव पैंतावास कलां, चंदेनी, बेरला, चांदवास, कादमा, शहर का राजकीय कन्या स्कूल, वैश्य स्कूल, आदर्श स्कूल में उचित व्यवस्था मिली।
टीमों ने परीक्षार्थियों की जेब, जूते व उत्तरपुस्तिका आदि की जांच की। टीमों को मंगलवार को नकल संबंधी कोई सामग्री बरामद नहीं हुई। तीन घंटे बाद सायं साढ़े तीन बजे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप केंद्रों पर नहीं पाया गया। टीमों ने कक्षा में तैनात ड्यूटी सुपरवाइजर की हाजिरी सूची जांच की और वह भी दुरुस्त मिली।
विज्ञापन


वहीं, अगर पुलिस सुरक्षा की बात करें तो सभी केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा भी कड़ी रही और 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को खड़ा नहीं रहने दिया गया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से भी परीक्षा संबंधी बातचीत की और उन्होंने आसान परीक्षा बताई। उन्होंने कहा कि पढ़े हुए सिलेबस से ही प्रश्न आए थे और इसमें फेल होने का कोई डर नहीं है।


जिले में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण मंगलवार को केवल दो ही टीमों ने जांच व्यवस्था संभाली। सभी 11 केंद्रों का दौरा कर नकल संबंधी जांच की गई, लेकिन किसी विद्यार्थी के पास कोई पर्ची आदि नहीं मिली और विद्यार्थियों ने ईमानदारी से परीक्षा पूरी की।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी, बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें