फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज विभाग ने छात्राओं के लिए चलाई है स्पेशल पांच बसें

Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की शिक्षण संस्थानों तक छात्राओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज परिवहन विभाग की ओर से पांच मिनी बसें लगाई है। सभी छात्राओं को समय पर कॉलेज व स्कूल तक सफर करवाने के लिए अधिकारियों ने चालकों का ठहराव छात्राओं की संख्या अनुसार करवाया गया है। ताकि छात्राएं समय पर शिक्षण संस्थाओं में पहुंच शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन

शहर के साथ लगते गांवों की छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से पांच बसों को लगाया गया है। छात्राओं को कॉलेज या स्कूल ले जाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने सभी चालकों और परिचालकों को बस के साथ संबंधित गांवों में ठहराव करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि सुबह छात्राओं को समय पर संस्थाओं में पहुंचाया जा सके। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो क्षेत्र के गांवों से प्रतिदिन एक हजार के करीब छात्राएं शहर तक पहुंचती हैं। लेकिन परिवहन विभाग की ओर पांच मिनी बसों के अलावा कई बड़ी बसें भी लगाई गई हैं। स्कूल कॉलेजों के लिए लगी पांच बसों में केवल छात्राओं को ही प्राथमिकता दी जाती है, इसके अलावा खाली रहने पर महिलाएं ही बसों में सफर कर सकती हैं। इसमें बड़ी बसों में छात्राओं के अलावा अन्य यात्री भी सफर कर सकते हैं। हमारा प्रयास होता है कि स्कूल में जाने वाली छात्राओं को पहले सीट पर बैठाया जाए, इसके बाद ही अन्य यात्री बसों में चढ़ सकते हैं।

इन गांवों में होता है संचालन
परिवहन विभाग के ड्यूटी इंचार्ज संजय कमोद ने बताया कि गांव रानीला रूट से अधिक छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए शहर तक पहुंचती हैं। इसके लिए बस का रात्रि ठहराव गांव रानीला में करवाया गया है। गांव रानीला से छात्राओं को लेकर बस पिलाना, सांवड़, बौंद के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्राें से होते हुए दादरी डिपो तक पहुंचती है। वहीं, इसके अलावा मिनी बसों को गांव ऊण, नौरंगाबास, चंदेनी, रामलवास, झोझूकलां, कादमा आदि से भी बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन



छात्राओं के लिए लगाई स्पेशल बसों के चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए हैं कि वह सुबह स्कूल समय से एक घंटा पहले अपने निर्धारित ठहरावों से छात्राओं को लेकर शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचे। हमारा प्रयास रहता है कि पढ़ाई के लिए शहर आने वाली छात्राओं को सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


- संजय कमोद, ड्यूटी इंचार्ज, परिवहन रोडवेज विभाग दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें