फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खनन कंपनी का रिकॉर्ड रूम किया सील, कंप्यूटर का डाटा भी ले गई आयकर टीम

Sat, 22 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में काम बंद होने के कारण अटेला कलां माइनिंग जोन में खड़े डंपर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के अटेला कलां माइनिंग जोन में दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम 67 घंटे की जांच कर वीरवार रात दो बजे लौट गई।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टीम माइनिंग कंपनी का रिकॉर्ड रूम सील कर गई। टीम कार्यालय के कंप्यूटर का डाटा भी साथ ले गई। जीएसटी बिलों से डाटा का मिलान किया जाएगा।
मंगलवार सुबह दिल्ली से आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम चरखी दादरी पहुंची थी। टीम ने माइनिंग कंपनी के मालिक के आवास पर छापा मारा था। टीम ने अटेला कलां माइनिंग जोन में भी दबिश दी थी। मंगलवार सुबह से अटेला कलां जोन में टीम की जांच चल रही थी। वीरवार रात करीब दो बजे जांच पूरी हुई। इसके बाद टीम क्रशर जोन से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने जीएसटी व बिलों में गड़बड़ी के अंदेशा पर माइनिंग कंपनी में दबिश दी थी। टीम ने यहां रखा तमाम रिकॉर्ड खंगाला, जबकि कंप्यूटर की भी जांच की गई। टीम ने कंप्यूटर डाटा भी साथ ले गई है। इस संबंध में किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें