फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इस चुनाव में नहीं टूट पाया 28 साल पहले बना रिकॉर्ड....

Wed, 18 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इस चुनाव में दादरी हलके से 18 प्रत्याशी ही मैदान में हैं जबकि 28 साल पहले वर्ष 1996 के चुनाव में बना सर्वाधिक प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड इस बार नहीं टूट पाया। उस चुनाव में हलके से 42 प्रत्याशी मैदान में थे जो 67 साल के चुनावी इतिहास का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

जिले में 13 चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 1996 के चुनाव में दोनों हलकों से 67 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी। उस चुनाव में दादरी हलके से 42 और बाढड़ा हलके से 25 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 28 उम्मीदवारों को 95 से भी कम वोट मिले थे जबकि 36 उम्मीदवार कुल मतदान का अधिकतम 0.65 फीसदी वोट ही ले पाए थे।
उस चुनाव में सर्वाधिक प्रत्याशियों के मैदान में उतरने का रिकॉर्ड बना था जो बरकरार है। वहीं, वर्ष 1972 में दादरी हलके से सबसे कम प्रत्याशी चुनाव में मैदान उतरे। उस चुनाव दादरी हलके से पांच और बाढड़ा हलके से सात प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

- इस बार 33 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
इस बार विधानसभा चुनाव में दादरी हलके से 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हलके से इस बार 18 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की हैट्रिक बनेगी। इससे पहले साल 2014 और 2019 में भी 18-18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं, बाढड़ा से इस बार 15 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं। इससे पहले साल 2000 में 15 उम्मीदवारों ने हलके से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


दादरी हलके के किस चुनाव में उतरे, कितने प्रत्याशी

चुनावी साल - प्रत्याशियों की संख्या
1967 - 08

1968 - 06

1972 - 05

1977 - 13

1982 - 14
1987 - 13

1991 - 20

1996 - 42

2000 - 14
2005 - 10
2009 - 20

2014 - 18

2019 - 18


- बाढड़ा हलके से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ये रही स्थिति
चुनावी साल - प्रत्याशियों की संख्या
1967 - 07

1968 - 08

1972 - 07
1977 - 08

1982 - 12
1987 - 18

1991 - 19
1996 - 25

2000 - 15
2005 - 10

2009 - 18
2014 - 19

2019 - 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें