फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में आज से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Sun, 28 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पीएचसी हड़ौदी में कर्मचारियों को जानकारी देते हुए डॉ. पूनम मांझू। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हड़ौदी में आशा वर्करों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभियान के दौरान अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली, बच्चों की पहचान, दवा पिलाने की प्रक्रिया और घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया कि अभियान के पहले दिन निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जबकि अगले दो दिनों तक टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा प्रवासी परिवारों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पीएचसी हड़ौदी की प्रभारी डॉ. पूनम मांझू ने बताया कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में पल्स पोलियो अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 28 से 30 जून के बीच अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो रोधी दवा पिलवाएं व अभियान को सफल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें