फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांचवंे दिन भी नहीं चल सका पोर्टल जेबीटी संस्थानों से बैरंग लौटे आवेदक

Sat, 19 Oct 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी का डायट भवन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) कोर्स में दाखिले के लिए शुक्रवार को भी पोर्टल बंद रहा। आवेदक संस्थान और सीएचसी से निराश होकर लौटे। आवेदकों ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से आवेदन करने आ रहे हैं, लेकिन हर बार बैरंग लौटना पड़ रहा है। समस्या नहीं सुलझ सकी है जबकि दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि नजदीक आ रही है।
विज्ञापन

आवेदक मुस्कान, प्रीति, छोटीबाई और रहनुमा ने बताया कि वे 14 अक्तूबर से स्वयं फोन पर वेबसाइट की जांच कर रहीं हैं, लेकिन विभागीय पोर्टल नहीं खुल सका है। वह शुक्रवार को संस्थान में पहुंचीं और वहां से आवेदन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर तय की गई है, लेकिन एक बार भी पोर्टल नहीं चल सका। आवेदन किए बिना वे दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।
संस्थान संचालकों ने बताया कि आवेदक और उनके अभिभावक रोजाना संस्थान में पहुंच रहे हैं। वह पोर्टल और कोर्स संबंधी जानकारी ले रहे हैं। कई युवा अभिभावकों के साथ सुबह आते हैं और कुछ देर तक इंतजार करते हैं। पोर्टल न चलने पर दोपहर तक लौटते हैं। शुक्रवार को भी कई आवेदकों ने परेशानी झेली और पोर्टल न चलने पर बैरंग लौटे।
विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता : जेबीटी में दाखिले लेने के लिए आवेदक का न्यूनतम 50 फीसदी अंकों से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इन अंकों के आधार पर आवेदक को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। अगर आवेदक इन शर्तों पर खरा नहीं उतरता है तो वह दाखिले का पात्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें