फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी प्रावधानों के प्रति किया जागरूक

Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत पुलिस लगातार गांव-गांव पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों व संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई राहुल फोगाट, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह, पुलिस चौकी इमलोटा प्रभारी एएसआई अमित और डायल-112 ईआरवी राइडरों की टीमों ने गांव निमली, भागवी, कन्हेटी, सरूपगढ़ और सांतौर में जनजागरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं सेवन से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा ऐसे मामलों में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त, तस्करी या सेवन संबंधी कोई गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें