फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रात में धरनास्थल की घेराबंदी कर उठवाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कचरा उठान न होने से बनी समस्या को देखते हुए बुधवार रात को प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया। योजना अनुसार रात के समय पुलिस ने आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों की धरनास्थल पर घेराबंदी की और एजेंसी की मार्फत शहर के मुख्य बस स्टैंड रोड से कचरा उठवाया। रात को हुई कार्रवाई से कर्मचारी पुलिस के सामने बेबस नजर आए और सफाई होते देख डेढ़ बजे धरनास्थल से घरों की ओर कूच कर गए। वीरवार को भी इन कर्मचारियों ने अपना धरना जारी रखा जबकि शहर में सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बता दें कि 19 अक्तूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर में 200 टन से अधिक कचरा अभी भी पड़ा है और पिछले 8 दिनों से कचरा न उठने के चलते शहर की 90 हजार के करीब आबादी परेशान है। इनकी परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने हड़ताल खत्म होने तक कचरा उठान के लिए एक एजेंसी हायर की है। एजेंसी के पास शहर की सफाई के लिए चार ट्रैक्टर ट्रॉली और 20 कर्मचारी हैं। गत दो दिनों से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी एजेंसी के कर्मचारियों को भी कचरा नहीं उठाने दे रहे थे।
इसे देखते हुए बुधवार रात करीब 11 बजे प्रशासन एक्शन मोड़ में आया और करीब 100 से अधिक पुलिस जवान नगर परिषद कार्यालय भेज दिए। इन जवानों ने धरनास्थल को सील कर दिया और वहां प्रदर्शन कर रहे किसी भी कर्मचारी को गेट से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके साथ ही बस स्टैंड रोड पर एजेंसी के कर्मचारियों को भी उतारा गया। इन कर्मचारियों ने रात करीब दो बजे तक बस स्टैंड रोड और रोहतक रोड से कचरे का उठान किया। वहीं, हड़ताल में शामिल कर्मचारी सफाई रुकवाने के मंसूबे कामयाब न होते देख देर रात करीब डेढ़ बजे घरों की ओर कूच कर गए। इसके बाद भी पुलिस निगरानी में एजेंसी के कर्मचारियों ने कचरे का उठान किया।
विज्ञापन

- डंपिंग प्वाइंट और वार्डों में समस्या बरकरार
मुख्यमार्ग से कचरे का उठान कराने में तो प्रशासन सफल हो गया, लेकिन शहर के अस्थाई 14 डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के अभी भी ढेर लगे हैं। इसके अलावा करीब 20 हजार घरों से डोर-टू-डोर कचरा उठान न होने से गीला कचरा लोगों के घरों में सड़ रहा है। वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी होने से लोग भारी परेशान हैं।
- उठान न होने पर आग लगा कर रहे निस्तारण, हवा बनी बेहद खराब
शहर में इस समय 100 से अधिक जगहों पर कचरा पड़ा है और इसका उठान न होने से लोग परेशान हैं। हवा के झोंके से यह कचरा उड़कर समीप के घरों में पहुंच रहा है और इसके चलते लोग अब कचरा जलाने लगे हैं। इसका असर वातावरण पर पड़ रहा है। वीरवार को जिले के प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। प्रदूषण का औसतन स्तर 301 एक्यूआई दर्ज किया गया और बुधवार के मुकाबले 82 एक्यूआई की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मुख्यमार्गों से बुधवार रात हमने कचरे का उठान कराया है। समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद प्रयासरत है। हरसंभव व्यवस्था बनाने का हम प्रयास कर रहे हैं।
-प्रवीन, सचिव, चरखी दादरी नगर परिषद
बुधवार रात प्रशासन ने हमें घेरकर कचरे का उठान कराया है। हमारी हड़ताल अभी जारी है और प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ही हम अगला कदम उठाएंगे।
-सूरज, प्रधान, नगर परिषद सफाई कर्मचारी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें