फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर की व्यक्ति की हत्या, बाहर कार में शव छोड़कर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव नांधा निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पत्नी के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी मृतक के घर के बाहर शव कार में छोड़कर फरार हो गया जिसे मृतक की पत्नी ने देख लिया। सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में नांधा निवासी किरण ने बताया कि रविवार को उनके गांव का रहने वाला विक्रम सुबह करीब साढ़े छह बजे घर आया था। वह उसके पति सुनील को अपने साथ बुलाकर ले गया। किरण ने बताया कि उसका पति उनकी ऑल्टो कार लेकर घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे विक्रम उनकी कार चलाकर घर के बाहर पहुंचा। उसका पति ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था जबकि विक्रम ड्राइविंग सीट पर था। किरण ने बताया विक्रम चुपचाप कार से उतरकर जाने लगा और जब उसने आवाज लगाई तो वह भाग गया। इसके बाद वो कार के पास पहुंची। जब उसने अंदर झांककर देखा तो उसका पति मृत अवस्था में था। किरण ने बताया कि सुनील के शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले की सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील के शव को कब्जे में ले लिया। रविवार रात शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में नांधा निवासी विक्रम समेत एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बाढड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें