फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में रोहतास की पत्नी से पूछताछ करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-4 निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसकी पत्नी के बयान पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुनीता देवी ने बताया कि वह अपने पति रोहतास और तीन बच्चों के साथ वार्ड-4 स्थित किराये के मकान में रहती है। उसका पति मंडी स्थित एक दुकान पर श्रमिक था। देनदारी के चलते उसका पति कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसके पति ने जहर खाने की बात उसे बताई।
सुनीता ने बताया कि इसके तुरंत बाद वह पति को सिविल अस्पताल लेकर आई और चिकित्सक ने रोहतास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रोहतास की पत्नी सुनीता के बयान दर्ज किए। एसआई एवं जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें