फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन टोकन सिस्टम बना किसानों के लिए परेशानी,187 गेट पास ही कटे

Fri, 07 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बाजरे की सरकारी खरीद प्रक्रिया इस समय सुस्त गति से चल रही है। किसानों के लिए मंडी में मोबाइल से ऑनलाइन टोकन बनवाना सिरदर्द साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कई किसानों के टोकन समय पर जनरेट नहीं हो रहे, तो कई को सिस्टम एरर की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वीरवार को नई अनाज मंडी के बाहर करीब 500 मीटर लंबी ट्रैक्टरों की कतारें देखने को मिली, जहां किसान सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 187 गेट पास ही कटे।
नई अनाज मंडी में पहले यहां 400 से 500 किसान प्रतिदिन अपनी फसल बेचकर जाते थे। मोबाइल से टोकन कटने के बाद यह आंकड़ा आधे से भी नीचे चला गया है। मोबाइल से टोकन कटने की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसके कारण किसान कई घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहते है।
विज्ञापन




208 किसानों से हुई 7275 क्विंटल की आवक

दादरी मंडी में वीरवार को 187 किसान 6,378 क्विंटल बाजरा की आवक रही। बाढड़ा में 1 किसान ने गेट पास लिया और 44 क्विंटल फसल पहुंची। वहीं झोझू कलां में 20 किसानों की ओर से 853 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज हुई। इस तरह कुल 208 किसानों से 7,275 क्विंटल बाजरा मंडियों में पहुंचा।

किसानों में नाराजगी बढ़ी



मंडी में आए किसान देशराज, राजकुमार, सुरेंद्र आदि ने कहा कि मोबाइल से टोकन प्रणाली ने परेशानी बढ़ा दी है। कई बार नेटवर्क फेल हो जाता है या पोर्टल नहीं खुलता। ऐसे में उन्हें दिनभर मंडी में लाइन में लगना पड़ता है। सिस्टम में सुधार किया जाए ताकि किसानों को सुविधा मिल सकें।

:::::::

जिला के बाहर से आ रही बाजरे की फसल को रोकने के लिए मोबाइल पर टोकन काटने की प्रक्रिया काे शुरू किया गया है। किसानों की मदद के लिए कर्मचारी लगाए गए है, जाे किसानों की टोकन काटने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें