फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ढाणी फोगाट रेलवे फाटक से दिल्ली रोड तक जर्जर सड़क की सुध लेगी नगर परिषद

Sat, 17 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एपीजे स्कूल के सामने सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, जिसको नगर परिषद के अधीन करवाने की योजना है। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में ढाणी फोगाट रेलवे फाटक से एपीजे स्कूल होते हुए दिल्ली रोड स्थित एपीएस स्कूल वाली सड़क तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की उम्मीद जगी है। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए नगर परिषद इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अपने अधीन लेने के लिए पत्राचार शुरू करेगी। इसके बाद सड़क के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। सड़क बनने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

शहर के ढाणी फोगाट रेलवे फाटक पर बने ओवरब्रिज के साथ बनी करीब पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाली का सामना कर रही है। सड़क की हालत खराब होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों व विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। विशेषकर दुकानदारों और वाहन चालकों को आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है लेकिन संबंधित सड़क एनएचएआई के अधीन होने से नगर परिषद निर्माण में बाधक बना हुआ है लेकिन अब नगर परिषद की ओर से इसे अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
एनएचएआई से हस्तांतरण के लिए होगी पहल
नगर परिषद के चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने बताया कि ढाणी फोगाट रेलवे फाटक से दिल्ली रोड तक जाने वाली सड़क को नगर परिषद के अधीन लेने के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जाएगा, ताकि सड़क को नगर परिषद को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। सड़क नगर परिषद के अधीन आने के बाद इसके निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो जाएगा, ताकि आगामी कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जर्जर सड़क से लोगों को मिलेगी राहत
सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही दुकानदारों को भी राहत मिलने की संभावना है। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में सड़क को दुरुस्त करना जरूरी है। नगर परिषद की पहल से अब उम्मीद है कि संबंधित विभागों के बीच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। हालांकि सड़क को नगर परिषद के अधीन लेने और निर्माण कार्य शुरू होने की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सड़क निर्माण को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वर्सन
सड़क की हालात काफी दयनीय बनी हुई है। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद संबंधित सड़क को एनएचएआई से नगर परिषद के नाम करवाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। सड़क नगर परिषद के अधीन होने के बाद पुनर्निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।बख्शीराम सैनी चेयरमैन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें