फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद ने प्रजापति समाज के 2668 परिवारों को दिए पात्रता प्रमाण पत्र

Thu, 14 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में प्रजापति समाज के पात्र शख्स को प्रमाण पत्र देते सांसद धर्मबीर सिंह व साथ
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के पात्र प्रजापति समाज के परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए भूमि उपलब्ध होगी। लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बुधवार को दादरी लघु सचिवालय में पात्र परिवारों को भूमि के प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में चारों खंडों के 2668 परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पात्रता प्रमाण पत्र आपके सम्मान की गारंटी है जो हरियाणा सरकार ने आपको दी है। उन्होंने कहा कि भूमि का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में करें। मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है, बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक है। मिट्टी से बर्तन और मूर्तियां बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है।
कार्यक्रम से पहले उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रजापति समाज के उत्थान के लिए भूमि उपलब्ध कराई है। समाज के कारीगरों ने भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का कार्य किया है। समाज के लोगों को मिट्टी नहीं मिलती थी और मिलती थी तो मिट्टी निकालने में बहुत मुश्किल होती थी जिसके लिए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है, जिनकी शुरुआत दक्ष समाज द्वारा तैयार की जाने वाली वस्तुओं से होती है।
विज्ञापन


ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपायुक्त मुनीश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, सीईओ जिला परिषद डाॅ. विरेंद्र सिंह, चेयरमैन सुधीर चांदवास सहित अन्य अधिकारी व प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें