फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मां का उपचार करवाने पहुंचे विधायक ने टटोली नागरिक अस्पताल की नब्ज

Tue, 22 Oct 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते विधायक सुनील सां
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी हलके के विधायक सुनील सांगवान अपनी मां 75 वर्षीय दयाकौर का उपचार करवाने के लिए सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। साथ ही विभागीय अधिकारियों से संसाधनों की कमी और विशेषज्ञों के खाली पदों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुनील सांगवान सोमवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। गौरतलब है विधायक की मां के हाथ में करीब 12 दिन पहले फ्रेकचर आ गया था, जिसका उपचार करवाने के लिए विधायक नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने अस्पताल में ओपीडी, लैब, वार्डों सहित आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों में हड़कंप मच गया। वहीं विधायक सुनील सांगवान ने मरीजों से उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि भाजपा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि दादरी के नागरिक अस्पताल से कोई मरीज दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं होगा।

विधायक के पिता की ओर से दी गई मशीन मिली खराब

निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पाई गई। इस पर विधायक ने कहा कि उनके पिता सतपाल सांगवान ने मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई थी, जो इस समय खराब पड़ी है। डीसी सहित आला अधिकारियों के माध्यम से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वालीं चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी ली गई जबकि अधिकारियों से विशेषज्ञों व संसाधनों की कमी का ब्योरा लिया गया। जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें