बाढड़ा। सरकार के प्रयासों से ग्रामीण विकास पर सबसे अधिक बजट खर्च किया जा रहा है। वहीं, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। चुनाव में जनता ने जिस भरोसे के साथ उनको चुना, वे उस पर खरा उतरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
विधायक उमेद पातुवास ने सोमवार को गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनींं। जल्द उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने सोमवार को गांव घसोला, रामनगर, मोड़ी, बलकरा, छिल्लर, दूधवा, चांगरोड़, बालरोड़, पालड़ी, बधवाना, जावा, चंदेनी, रामलवास, झोझूकलां, झोझूखुर्द आदि का दौरा किया।
उमेद पातुवास ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा सत्र में इस क्षेत्र की हर समस्या व मांग को सरकार के सामने रखा है। इससे जल्द ही इस क्षेत्र को विकास के मामले में बड़ी सौगात मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, खाप नेता सज्जन सिंह डांडमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां आदि मौजूद रहे।