फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने सरपंचों के साथ बैठक कर ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की

Thu, 25 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक उमेद पातुवास का अभिनंदन करते हुए नवगठित सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सरपंचों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक करीब एक घंटे तक सरपंचों की समस्याएं सुनते रहे। इस दौरान कार्यालय में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बैठक में विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। विभिन्न विभागों के माध्यम से गांवों में विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने सरपंचों से आगामी वित्त वर्ष के लिए नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भेजने का आह्वान किया। विधायक ने लंबित योजनाओं का बजट जल्द जारी करवाने का भरोसा दिया।
बैठक के दौरान सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण सोनी सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने एचआरडीएफ की बकाया राशि जारी करवाने, निर्माण सामग्री के बढ़े हुए रेट लागू करने, खेत-खलिहान योजना की अनुदान राशि जारी करवाने, पेयजल, सीवरेज और अमृत सरोवर जैसी योजनाओं के लंबित एस्टीमेट तैयार करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंचों ने क्षेत्र में बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें