फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 6 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, 2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहनकर चरखी दादरी शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरती महिला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को ठंड का प्रकोप बना रहा। दिन में हल्की धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम दो डिग्री दर्ज किया गया। हवा गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा मंद होने की वजह से एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ कर 252 हो गया है जो मंगलवार को 185 था।
विज्ञापन

वहीं तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। सुबह के समय ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। दिन में हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। शाम छह बजे फिर से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। पिछले सप्ताह तेज गति से पश्चिमी हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आ गया था, लेकिन अब तक फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें