फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी में 14 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी बाईपास से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 15 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मेजबान चौक से रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और वाहन चालकों को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से मेजबान चौक से रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा सीसी रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना पर कुल 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शहर के बीचों-बीच वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यह सड़क एक मिनी बाईपास की तरह काम करेगी जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी अपितु बाहरी वाहनों को भी शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यालय से बजट की मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासनिक स्तर पर कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में इस मार्ग के निर्माण में सिंचाई विभाग की कुछ जमीन का हिस्सा आ रहा है। इस तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग की उक्त जमीन को अपने नाम हस्तांतरित करने का अनुरोध किया है। जैसे ही यह जमीन पीडब्ल्यूडी के नाम ट्रांसफर होगी, सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा।
विभाग की योजना के अनुसार, इस डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। सड़क की पर्याप्त चौड़ाई होने से भारी वाहन और छोटे वाहन बिना किसी अवरोध के एक-दूसरे को क्रॉस कर सकेंगे। यह मार्ग बनने से शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में वाहन चालकों को शहर के संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। नया सीसी रोड तैयार होने से भिवानी की ओर जाने वाले यातायात को सीधा और सुगम रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन

सड़क के रास्ते में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताओं को समय रहते पूरा कर निविदाएं आमंत्रित की जाएं और कार्य आदेश जारी कर निर्माण कार्य को गति दी जाए।
वर्सन :
मुख्यालय ने सीसी रोड निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हमारे विभाग ने संबंधित कार्य शुरू करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है ताकि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य को जल्दी से अमली जामा पहनाया जा सके।- संदीप महला, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें