बौंदकलां में मौजूद विजेता खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी व ग्रामीण।
बौंदकलां। एसपी अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत बुधवार को गांव बौंदकलां के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें डीएसपी दादरी दिनेश यादव मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है और इसको नशे से बचाना है। नशा कई प्रकार से हमारे जीवन को प्रभावित करता है। यह पारिवारिक और सामाजिक जीवन को तबाह कर देता है। इसलिए हर प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखें और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए खेलों में रुचि उत्पन्न करें।
बौंदकलां के थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने समाज से नशे को मिटाने के लिए दादरी पुलिस की नशामुक्त भारत मुहिम में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशीला पदार्थ बेचता है या उसका सेवन करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। संवाद