फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नप हाउस की बैठक जल्द होगी पार्षदों से मांगी एजेंडे की सूची

विज्ञापन
दादरी स्थित नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के वार्डों में नगर परिषद की ओर से होने वाले विकास कार्यों में अब जल्द ही तेजी आने की उम्मीद है। नगर परिषद के प्रधान बक्शीराम सैनी ने पार्षदों को पत्र भेजकर आगामी हाउस बैठक के लिए एजेंडे और विकास कार्यों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

हालांकि बैठक की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन पार्षदों को पत्र प्राप्त होने के बाद वे अपने-अपने वार्डों से जुड़े विकास कार्यों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
पार्षदों से एजेंडे प्राप्त होने के बाद बैठक की तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में एजेंडों को स्वीकृति मिलने के बाद लंबित विकास कार्यों पर भी काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

गलियों और साफ-सफाई की स्थिति में सुधार की जरूरत : दादरी शहर के अधिकतर वार्डों में गलियों की हालत खस्ता है। इसके साथ ही पार्षदों की ओर से साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति भी सुधारने की मांग की जाती रही है। नगर परिषद की ओर से कई वार्डों में गलियों का निर्माण, मरम्मत और अन्य सुधार कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन ये कार्य पिछली बैठकों में स्वीकृत हुए थे। इस बीच, वार्डों की कई नई गलियां खराब हो चुकी हैं। ऐसे में आगामी बैठक में पार्षदों की ओर से गलियों के निर्माण और मरम्मत जैसे एजेंडों को प्रमुखता से रखा जाएगा।
नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने पार्षदों को भेजे गए पत्र में जल्द ही हाउस की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पार्षदों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने वार्डों से संबंधित एजेंडे और विकास कार्यों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं, ताकि उन्हें बैठक में शामिल किया जा सके और नगर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें