संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। नए दाखिलों को लेकर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिक स्कूल मुखियाओं, एसएमसी प्रधान एवं सरपंचों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ जलकरण ने की।
बीईओ ने कहा कि स्कूल मुखिया एसएमसी एवं पंचायत का सहयोग लेकर नामांकन अभियान को वरीयता के साथ आगे बढ़ाएं और दाखिलों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गांवों में कोई भी ड्रॉप आउट छात्र न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अप्रैल से ही कक्षा में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सरपंचों से भी अपील की कि शिक्षकों के साथ प्रवेश उत्सव अभियान का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक दाखिले करवाने में सहयोग करें। बैठक के अंत में बीईओ ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।