फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मिस्त्री ने कुछ युवकों पर रात के समय दुकान में घुसकर मारपीट करने और प्लाट में टायरों में आग लगाने का लगाया आरोप

Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप स्थित एक दुकान में बतौर मिस्त्री काम करने वाले एक युवक ने कुछ लोगों पर रात के समय मारपीट करने और टायरों में आग लगाने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के गांव मुकंदपुर निवासी मोहम्मद सादिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से नितिन की महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप स्थित दुकान पर बतौर मिस्त्री काम करता है। उसने बताया कि शनिवार रात को वह दुकान का शटर बंद कर अंदर सो गया था। रात करीब 12 बजे किसी ने शटर खटखटाया और कहा कि उसकी दुकान के साथ में प्लाट में रखे टायरों में आग लगी हुई है। जिस पर उसने शटर खोला तो उसी दौरान 5-7 युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वे उसकी दुकान में घुस गए और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में वे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए और मारपीट करने से पहले दुकान के साथ में बंद प्लाट में रखे नए व पुराने टायरों में आग लगा गए।
आग देखकर व शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर आए और उसके मालिक व फायर ब्रिगेड के पास फोन किया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने शिकायत में बताया कि एक रोज पहले गाड़ी के टायर बदलने के कारण कुछ युवक झगड़ा कर धमकी देकर गए थे। ऐसे में उसे शक है कि उन्हीं लोगों ने यह घटना की है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें