फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का, फिर भी गर्मी ने सताया

Sun, 20 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार को दिनभर मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक जबकि न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा और लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 23 डिग्री रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण मेंं नमी की मात्रा 11 प्रतिशत रही। आने वाले समय में बीच-बीच में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। तापमान बढ़ने पर बिजली-पानी की खपत बढ़ने लगी है। लोग तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने लगे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 20 अप्रैल तक उत्तरी जिलों में तेज गति से हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है जबकि अन्य जिलों मेें आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही 20 अप्रैल को यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। 21 से 26 अप्रैल तक बढ़ते हुए तापमान पर अंकुश लगेगा। 27 अप्रैल के बाद गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, इस समय 90 प्रतिशत किसानों ने गेहूं व सरसों की कढ़ाई का कार्य पूरा कर लिया है। अगले पांच दिनों में रबी की सभी फसलों की कढ़ाई का कार्य पूरा हो जाएगा। किसान गेहूं व सरसों के खाली हुए खेतों की गहरी जुताई कर खाली छोड़ दें। इससे जमीन के कीट मित्र सक्रिय होंगे और जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें