फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीला-ऊण के खेतों से होते हुए रोहतक जिले में निकल गया टिड्डी दल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड के गांव इमलोटा से होते हुए बुधवार सुबह टिड्डी दल गांव रानीला- ऊण रोड से होते हुए पिलाना की ओर रूख कर गया। कृषि विभाग ने टिड्डी दल से किसी भी प्रकार के नुकसान से इंकार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टिड्डी दल ने मंगलवार को राजस्थान के रास्ते से देर शाम को जिले में प्रवेश किया। टिड्डी दल के बिगोवा, इमलोटा, सरूपगढ़ और निमली आदि गांव की तरफ हमला कर करने की संभावना जताई गई थी। कृषि विभाग ने किसानों को पहले ही सतर्क कर दिया था जिसके चलते किसान खेतों में दवा का स्प्रे करने में जुट गए।
कृषि विभाग के अनुसार बुधवार सुबह टिड्डी का दल इमलोटा से गांव रानीला- ऊण रोड से होते हुए गांव ऊण के खेतों में पहुंचा। गांव रानीला ऊण के किसान टिड्डी आने की सूचना पर खेतों में पहुंचे। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किसानों के सहयोग से टिड्डियों पर दवा का स्प्रे किया। दोपहर बाद टिड्डी दल रोहतक जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। कृषि विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने बताया कि बौंदकलां क्षेत्र में टिड्डी दल गांव रानीला ऊण से रोहतक में प्रवेश कर गया है। एसडीओ ने बताया कि टिडीयों से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें