फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कायाकल्प टीम ने अस्पताल में एमसीएच यूनिट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश

Fri, 09 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अस्पताल में निरीक्षण करते हुए कायाकल्प टीम के चिकित्सक।  - फोटो : विभाग
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं व स्वच्छता आदि का जायजा लेने के लिए वीरवार को प्रदेशस्तरीय कायाकल्प की टीम पहुंची। टीम ने नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट परिसर में ओपीडी कक्ष, दवा काउंटर आदि का दौरा किया। इस दौरान टीम ने खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक डॉ. अमित व डॉ. नेहा की टीम ने स्थानीय नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के वार्डों के अलावा ओपीडी ब्लॉक में चिकित्सक कक्ष, लैब, दवा काउंटर, स्टोर सहित अन्य शाखाओं का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सकों व मरीजों से बात कर अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जानकारियां जुटाई। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में साफ-सुथरा रखने, मेडिकल वेस्ट को निर्धारित स्थान पर रखने आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने आर्थो ओपीडी, नेत्र ओपीडी कक्ष का भी दौरा किया। टीम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वच्छता का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने परिसर के बाहर सर्दी से बचाव के लिए अलाव सेक रहे लोगों से आग को बुझाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण न फैलाने की हिदायत भी दी। बताया जा रहा है कि कायाकल्प टीम की ओर से निरीक्षण के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे। टीम की ओर से यह अंक सीधे विभाग के मुख्यालय भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसएमओ डॉ. राहुल राठी, डीएमएस डॉ. बिजेंद्र, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. वेदपाल, एमसीएच यूनिट से एसएमओ डॉ. सविरा सेठी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें