फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उमस का बना रहा प्रकोप, पसीने से तर-बतर रहे लोग

Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए शहर के बस स्टैंड रोड पर आइसक्रीम खातीं महिलाएं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिनभर उमस का प्रकोप बना रहा। वहीं, शाम तक गर्म हवा चली और लोग पसीने से तर-बतर रहे। दिन का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। वहीं, अगले दो दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क रहा। 10 बजे वातावरण में तपिश बढ़ गई। दोपहर तक 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। वातावरण में नमी की मात्रा अब 65 प्रतिशत दर्ज की गई और इससे उमस भरी गर्मी बनी रही। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है और दादरी में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, अगले सप्ताह में शनिवार तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें