फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी एसएचओ की कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा, काम में न बरतें लापरवाही : एसपी

Wed, 16 Oct 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में मौजूद एसपी पूजा वशिष्ठ और अन्य पुलिस
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बुधवार को अपने कार्यालय में जिला में घटित हुए अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सभी डीएसपी समेत थानों के प्रबंधक मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसएचओ की कार्यप्रणाली की समीक्षा होगी, इसलिए काम लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि लंबित अनट्रेस मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समयावधि में निपटारा करें और मीटिंग एजेंडा के प्रत्येक बिंदु पर अमल किया जाए। सभी थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली की समय- समय पर समीक्षा की जाएगी और काम में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एक निश्चित उद्देश्य को लेकर काम करें और निश्चित समय अवधि में ही सभी मामलों का निपटान करें।
पूजा वशिष्ठ ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले एजेंटों के नेक्सस को तोड़ने के लिए गंभीरता से कार्य करें और इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें। इसके अलावा मादक पदार्थ बेचने वालों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर भी तत्काल कार्रवाई करें। अनुसंधान के दौरान मामले की हर पहलू से जांच करें और गश्त के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


- महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों को न बख्शें
मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात के समय में राइडर की चेकिंग करें और राइडरों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रभावी ढंग से गश्त कराएं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले और दबंग लोगों पर नियम अनुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें