फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी सरकार का पांच साल का कार्यकाल हुआ पूरा, अंतिम दिन पार्षदों ने दूर किए गिले-शिकवे

विज्ञापन
कार्यकाल पूरा होने पर चेयरमैन और पार्षदों का सम्मान करते नप अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में सभी अधिकारी व कर्मचारियों समेत पार्षद एकत्रित हुए। चेयरमैन संजय छपारिया की अध्यक्षता में पार्षदों ने अधिकारियों के साथ शहर में पूरे हो चुके विकास कार्यों पर मंथन किया और निर्माणाधीन कार्यों को भी जल्द पूरा करवाने की अपील की। चेयरमैन संजय छपारिया ने पार्षदों के कार्यकाल को सराहा है। कार्यकाल के अंतिम दिन एकत्रित हुए पार्षद आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के गले लगते भी नजर आए।
विज्ञापन

चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में जिला बनने के बाद शहर में कई विकास कार्य करवाए गए। मुख्यमंत्री से अनुरोध कर एतिहासिक श्यामसर तालाब के जीर्णोद्घार समेत फायर स्टेशन का निर्माण करवाने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए घर-घर से कचरा उठान सेवा शुरू करने समेत एक समान विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन क्लब व ओल्ड एज होम सेंटर बनाने की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन का निर्माण 80 फीसदी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए दो पार्कों का भी निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर रविंद्र सिंह गुप्ता, मनोज पार्षद, महेश गुप्ता, दिनेश जांगडा, रोहित, विक्रम, सुभाष स्वामी, दयाराम जांगडा आदि पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि समेत सचिव प्रशांत पाराशर, जेई अजय कुमार व सौहार्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
बैठकों में हुआ हंगामा, कप-प्लेटें भी टूटीं
पांच साल में शहरी विकास को लेकर आयोजित कई बैठकें हंगामेदार रहीं। एक बैठक में तो नौबत कप-प्लेटें फेंकने तक पहुंच गई थी और पूरे कार्यकाल में यह घटना सबसे चर्चित रही। कई बैठकों में आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें