सीसीआई परिसर में लगी आग और उठता धुआं।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी शहर स्थित सीसीआई परिसर में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रहीं और देखते ही देखते काफी क्षेत्र में फैल गई।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को सीसीआई परिसर में अचानक पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी दूर तक फैल गई और दर्जनों पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिस पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीसीआई परिसर में लगी आग के कारण एक तरफ जहां दर्जनों की संख्या में पेड़-पौधों के जलने से पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पहले से प्रदूषण की मार झेल रहे जिले में प्रदूषण का स्तर भी और अधिक बढ़ गया। संवाद