फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चव्वा की समस्या खत्म, घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड करने की कवायद शुरू

Wed, 02 Oct 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी कॉलोनियों को जोड़ने के लिए घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड करने का कार्य फिर से शुरू हो गया है। इससे पहले चव्वा की समस्या के चलते दो माह तक परियोजना पर काम बंद रहा। अब जनस्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द इस परियोजना को पूरी करवाने की तैयारी में है। ताकि, शहरी कॉलोनियों में बने पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के साथ लगते घिकाड़ा गांव के जलघर को अपग्रेड करने का काम करीब छह माह पहले शुरू करवाया था। इसके बाद मानसून सीजन में बारिश होने पर भूजल स्तर ऊपर आ गया। इससे विभाग को काम बंद करना पड़ा। करीब दो माह तक काम बंद रहा। अब मानसून सीजन खत्म होने के बाद भूजल स्तर यानी चव्वा की समस्या खत्म हो गई है। इसके तुरंत बाद विभाग ने यहां फिर से काम शुरू करवा दिया। यहां 200 एमएलडी क्षमता के दो बड़े टैंक बनने हैं। जलघर अपग्रेड होने के बाद शहर के 35 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति होनी है।
दरअसल, शहर में एक दशक से पेयजल की समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में तो हालात विकट बन जाते हैं। टैंकों की भंडारण क्षमता कम होने की वजह से यह दिक्कत होती है। पानी का संकट बना रहता है। नहरों में पानी 24 दिन में छोड़ा जाता है। उससे पहले टैंक खाली हो जाते हैं। शहर की आबादी बढ़ने के साथ पानी की आपूर्ति में विस्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


- 115 करोड़ की है पेयजल परियोजना
शहर में बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब एक साल पहले 115 करोड़ की परियोजना तैयार की थी। इसके तहत शहर के दोनों जलघरों समेत घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड किया जाना है। इस परियोजना के तहत नई पेयजल लाइन भी डाली जानी है। सभी 21 वार्डाें को इस परियोजना के तहत कवर किया जाना है।


- दो नए बूस्टिंग स्टेशन भी बना रहा विभाग
घिकाड़ा जलघर का पानी भिवानी रोड पर दमकल कार्यालय के समीप व मेजबान पर प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशनों के जरिये शहर में दिया जाएगा। इससे शहर में लोहारू रोड पर दोनों ओर बसीं कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति की जानी है। दमकल कार्यालय के समीप बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। घिकाड़ा जलघर से इन बूस्टिंग स्टेशन तक मेन लाइन बिछाई जाएगी। इस मेन लाइन में लोग घरेलू कनेक्शन नहीं कर सकेंगे। अभी लोगों ने बूस्टिंग स्टेशनों तक बिछीं लाइनों में अवैध कनेक्शन कर रखा है।



भूमिगत जलस्तर सामान्य होने पर अब विभाग ने जलघर का काम शुरू कर दिया है। यह जलघर अपग्रेड होने के बाद 35 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। विभाग इस प्रोजेक्ट को जल्दी ही पूरा करेगा।
विज्ञापन


-धीरेंद्र सांगवान, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें