फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जर्जर सड़कों का दशा सुधारने की कवायद जल्द होगी शुरू

Thu, 20 Apr 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते एसडीएम विरेंद्र सिंह और मौजूद अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोगों का सफर सुरक्षित रखने के लिए जर्जर हो चुके रास्तों का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाया जाएं। आगे बरसात के मौसम में इन सड़कों की हालत और भी खराब होगी, जो हादसों का कारण बन सकती है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बाढड़ा के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के समसपुर मोड़ से महेंद्रगढ़ बाईपास चौक तक, रोहतक चौक, रावलधी बाईपास चौक, लोहारू रोड चौक, चिड़िया चौक आदि सड़कों की हालत बेहद खराब है। दिनभर खनन सामग्री से लदे डंपर चलने के कारण इन सड़कों पर बड़े गड्ढ़े बन चुके हैं। इससे वाहन चालकों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने आदेश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोकनिर्माण विभाग शहर के सभी चौराहों और दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड का काम जल्दी शुरू करें। दो महीने बाद यह काम करना और मुश्किल हो जाएगा।
बैठक में डाॅ. विरेंद्र सिंह ने नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी और बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के पिल्लर, खंभों व चौक-चौराहों पर से होर्डिंग बोर्ड हटवाए जाएं। ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि परिषद ने पहले ही इस मुहिम को शुरू किया हुआ है। परिवहन प्राधिकरण की सचिव दर्शना भारद्वाज ने बताया कि स्कूल बस चालकों के लिए हेल्थ व आई चेकअप कैंप लगवाए जा रहे हैं। अभी पिछले महीने 42 स्कूल बसों की चेकिंग की गई, इनमें से पांच के चालान काटे गए हैं। एसडीएम ने कहा कि इन बस चालकों की आंखों का चेकअप होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट स्कूल प्रिसिंपल को भिजवाई जाए, ताकि इन वाहनों के चालक नियमित रूप से चश्मा पहनकर वाहन चलाएं।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
बैठक में रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत, बिजली वितरण निगम के जेई सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें