फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय कबड्डी में जिले की महिला टीम ने स्वर्ण, पुरुष ने जीता कांस्य पदक

Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की अगुवाई में एमेच्योर कबड्डी विकास समिति की ओर से भिवानी के गांव कुंगड़ में दो दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें महिला वर्ग में जिला चरखी दादरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हिसार की महिला कबड्डी टीम को 2 अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में भी जिला चरखी दादरी की टीम ने कड़े मुकाबले के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महंत भलेगिरी महाराज ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के समापन पर रामचंद्र जांगड़ा, राज्यसभा सदस्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान बलबीर पहल, सुरजीत नरवाल भीम अवार्डी, संदीप नरवाल अर्जुन अवाॅर्डी, कुलदीप चहल, विनोद कोच, सुरेंद्र चहल, कृष्ण धनसारी, नवीन श्योराण, दीपक सैनी, मंजीत पहलवान, जितेंद्र, कोच कृष्ण ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें