फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला वन रेंज अधिकारी कार्यालय का 37.5 लाख रुपये से होगा निर्माण

Sun, 04 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिला वन अधिकारी कार्यालय परिसर में भवन निर्माण के लिए खोदी गई नींव। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी स्थित जिला वन रेंज अधिकारी कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए मुख्यालय की ओर से साढ़े 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। मौजूदा कार्यालय के जर्जर होने पर यह निर्णय लिया गया है।
वन विभाग परिसर में बनने वाले कार्यालय का काम जल्द पूरा करने के लिए निविदा अलॉट करते हुए एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। रेंज अधिकारी कार्यालय बनने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षित जगह मिल सकेगी, वहीं जर्जर भवन गिरने से होने वाले हादसे की संभावना भी खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जागे विभाग के मुख्यालय ने कार्यालय निर्माण के लिए बजट को मंजूर कर कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

जिला वन कार्यालय परिसर में रेंज अधिकारी कार्यालय की हालात लंबे समय से जर्जर बनी हुई थी। भवन के कभी भी गिरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय अधिकारी जान जोखिम में डाल काम करने को मजबूर थे। अधिकारियों की परेशानी को देखते हुए नवंबर माह में इस मुद्दे को, खस्ताहाल भवन में चल रहा है जिला वन रेंज अधिकारी कार्यालय, शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने नए भवन निर्माण से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी कर बजट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया।
इसके एक माह के बाद ही विभागीय मंजूरी मिलने के बाद नया कार्यालय बनवाने के लिए साढ़े 37 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। राशि मंजूर होने के साथ ही निविदा आवंटित कर कार्य आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें