फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Fri, 19 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने आमजन की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित किया है। इसी कड़ी में वीरवार को उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के शीघ्र निपटारे बारे निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, पुलिस, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार तुरंत निपटारा करने के प्रयास करें। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के तुरंत निदान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन समाधान शिविरों की निगरानी की जा रही है तथा हर शुक्रवार को समाधान शिविरों की शिकायतों की निपटारे की वर्चुअल समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक किसी विभाग से संबंधित अपनी समस्या को साधारण कागज पर लिखकर लाएं, जिसकी समाधान शिविर में सुनवाई की जाएगी तथा समस्या का यथासंभव उचित हल किया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद सीईओ डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें