समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त डॉ. मुनीश।
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
सोमवार को उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। डॉ. नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी जन शिकायतें सुनते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए शिकायतों का निवारण करवाएं। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य ही जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निवारण करवाना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निपटारा करवाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में आईं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं।