चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को शहर में डूंगर वाला जोहड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोहड़ से पानी निकासी के लिए लगाई गई मोटर बंद मिली। उपायुक्त ने तुरंत जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाया और सख्त निर्देश दिए कि जोहड़ की मोटर किसी भी हालत में बंद नहीं होनी चाहिए। अगले 5 दिन के अंदर पानी खाली हो जाए।
उन्होंने कहा कि शहर में बाजार के क्षेत्र के लिए यह खाड़ी जीवन दान है। अत्यधिक बारिश के समय पूरे शहर का पानी इसमें जाता है जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। ऐसे में इस खाड़ी को खाली रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोटर चलाने में अगर किसी की कोताही मिलती है तो उसे सख्त कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। मौके पर मौजूद एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह को उन्होंने कहा कि जब भी यहां से गुजरें तो खाड़ी का जायजा जरूर लें।