फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी पावर हाउस के कंट्रोल रूम का 59 साल बाद होगा पुनर्निर्माण, एचवीपीएनएल ने मंजूर किए 1.5 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रेलवे रोड स्थित 33 केवीए पावर हाउस में 59 वर्ष पहले बने पुराने कंट्रोल रूम भवन का अब पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) मुख्यालय द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन


नया कंट्रोल रूम भवन बनने से अतिरिक्त पैनल और उपकरणों की स्थापना संभव होगी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी कार्य करने में सुविधा मिलेगी। वर्तमान भवन की सीमित जगह के कारण स्क्रैप और पैनलों को बाहर रखना पड़ता है, जिससे कर्मचारियों को दिक्कतें आती थीं।

नए भवन की विशेषताएं

नया भवन 26×16 फीट आकार में बनाया जाएगा।

बैट्री और स्क्रैप स्टोर के लिए अलग कमरे बनाए जाएंगे।

एसडीओ और जेई के लिए पृथक कार्यालय भी शामिल होगा।

भवन निर्माण की निविदा जल्द जारी की जाएगी।

स्क्रैप स्टोर फिलहाल अन्य जगह

एचवीपीएनएल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बने कंट्रोल रूम के भवन का दायरा छोटा होने के कारण जरूरी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी। जगह की कमी होने के कारण ही स्क्रैप स्टोर अन्य स्थान पर बनाना पड़ा है। वहीं, कंट्रोल रूम के लिए लगातार बढ़ रहे उपकरणों के लिए भी जगह कम पड़ रही थी।
विज्ञापन




एचएसवीपीएनएल की ओर से नया कंट्रोल रूम का भवन बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही भवन निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी। इसके बाद नया कंट्रोल रूम बनवाया जाएगा। - विवेक सांगवान, एसडीओ एचएसवीपीएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें