फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के लगाए नारे, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का किया दहन

Thu, 08 Oct 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पुतला दहन करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत वीरवार को दादरी शहर में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला ऑब्जर्वर एवं एचपीसीसी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी हाथी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से विरोध यात्रा शुरू की। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

मताधिकार की रक्षा जरूरी : मनीषा सांगवान
कांग्रेस नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि जनता के वोट की ताकत लोकतंत्र की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान, सेवादल अध्यक्ष जय भगवान मांडी, महिला सेवादल अध्यक्ष सावित्री रानीला, मंजू अख्त्यारपुरा, बाढड़ा ब्लॉक प्रधान सुरेश, नगर व्यापार प्रधान सुरेश पाण्डवानिया, एससी सेल अध्यक्ष राजेश फोगाट, रविंद्र फोगाट और दिनेश जांगड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें