चरखी दादरी। समाधान शिविर में आने वाले परिवादियों की शिकायत का निदान संजीदगी के साथ किया जाए। किसी भी रूप से शिकायत को लंबित न रखें। कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से री-ओपन नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की नाकामी होगी। शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
यह निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशिमा बराड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की समीक्षात्मक बैठक में दिए। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने अधिकारियों को दिशा निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की संतुष्टि बेहद जरूरी है, ऐसे में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं।