फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने जांचीं जेल की व्यवस्थाएं, बंदियों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से संवाद किया। सीजेएम काजला ने कहा कि यदि जेल में कोई बंदी कानूनी सहायता चाहता है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उसकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से उन आरोपियों का ध्यान आकर्षित किया, जो मामूली मामलों में कानूनी सहायता न मिलने के कारण लंबे समय से जेल में बंद हैं। ऐसे बंदी विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकते हैं। सीजेएम संजीव काजला ने जेल के पुरुष बैरक का निरीक्षण किया और बंदियों के रहन-सहन, खाना-पीना, पानी, पुस्तकालय, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया। बंदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा। सीजेएम ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि अगर दादरी जिले के किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सूचित किया जाए। इस अवसर पर अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें