फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह घंटे बिजली कटौती से प्रभावित रहेगा शहर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी पावर हाउस (रेलवे रोड पावर हाउस) में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। छह घंटे तक चलने वाले इस शटडाउन का असर शहर की 132 नंबर लाइन से जुड़ी विद्युत आपूर्ति और संबंधित फीडरों पर पड़ेगा। इसके कारण कई प्रमुख सड़कों, आवासीय कॉलोनियों और सरकारी कार्यालयों में बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ आशीष सोढ़ी ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार रखरखाव का कार्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान रेलवे रोड, गांधी नगर, प्रेम नगर, स्टेडियम रोड, काठ मंडी और सैनीपुरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा दिल्ली बाईपास, रावलधी आईटीआई, रावलधी गांव, रोहतक रोड और बस स्टैंड रोड के आसपास के इलाकों में भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह घिकाड़ा रोड, रोहतक रोड , कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मेजबान चौक क्षेत्र भी शटडाउन के दायरे में रहेंगे। इन स्थानों से जुड़े कार्यालयों, दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों में निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही डीसी रेजिडेंस, एसपी रेजिडेंस, सदर थाना और सिटी थाना क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
वर्सन:
त्योहारी सीजन के दौरान जिलावासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है।आशीष सोढ़ी, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें