फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री आज दादरी में देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को दादरी में एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इसके अलावा ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम के आगमन के मद्देनजर बुधवार को पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य संरक्षक विनीत कुमार गर्ग, उपायुक्त मुनीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे पौधरोपण की शुरुआत करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की महत्वाकांशी योजना के तहत दादरी की 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बाद में ये बसें विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जनता कॉलेज को समर्पित की जाएंगी। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
सड़कों को चमकाया, गड्ढे भी भरे
मुख्यमंत्री के दादरी आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पिछले दो दिनों से लगातार तैयारियों में जुटा है। इसके तहत मिट्टी का उठान करवाकर सड़कों को चकाचक किया गया है जबकि मरम्मत कार्य कर गड्ढे भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें