फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लिपिकों कोे मुख्य अभियंता ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
मुख्य अभियंता के साथ बैठक करते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी ने बुधवार को पंचकूला स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्यालय में विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश सैनी के साथ बैठक की। बैठक की अगुवाई एसोसिएशन के राज्य प्रधान कपिल रावलधी ने की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभाग में व्याप्त लिपिकीय कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। राज्य महासचिव जगमिंद्र ने बताया कि विभाग की रीढ़ माने जाने वाले लिपिक कर्मचारी वर्षों से पदोन्नति, स्थानांतरण, नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों और कार्यभार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैंं।



राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश श्योकंद और प्रवक्ता सुनील पाराशर ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बावजूद लिपिक वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। स्थानांतरण की प्रक्रिया व्यावहारिक नहीं है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। पदोन्नति की प्रक्रिया काफी समय से अटकी पड़ी है जबकि कर्मचारी वर्षों की सेवा पूरी कर चुके हैं और सभी शर्तों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका विभागीय कामकाज पर भी सीधा असर डाल रहा है। मुख्य अभियंता दिनेश सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में महासचिव जगमिंद्र, उपाध्यक्ष सुभाष अंतिल, कोषाध्यक्ष सुरेश श्योकंद, उपाध्यक्ष रविंद्र जाटव, प्रेस सचिव सुनील पाराशर, धीरज सहरावत, अमृतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें