फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव चांदवास के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में संतुलन बिगड़ने से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रविवार शाम को गांव ऊण निवासी वजीर कार में सवार होकर बाढड़ा से अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव चांदवास के पास पहुंचा तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गई। इससे चालक वजीर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत होनेे संबंधी कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें