फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का दाखिला करवाकर लौट रहे दंपती की बाइक को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा गांव के समीप रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को काबू कर लिया और उसके खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। झज्जर जिले के बापड़ोदा गांव निवासी मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बापड़ोदा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी निरूपमा (45) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बेटे का कोचिंग सेंटर में दाखिला करवाने दादरी आया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे वो दादरी से वापस अपने गांव जाने के लिए चले थे। साढ़े तीन बजे जब वे इमलोटा गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह कच्चे में जा गिर और निरूपमा सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गई। इस दौरान गश्त के दौरान वहां से गुजर रही इमलोटी चौकी पुलिस टीम ने उनको संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्कों ने महिला केे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर ने बताया कि आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें