फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट प्रदेश को नई दिशा देने का काम करेगा : सोमेश

Tue, 03 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सोमेश कुमार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार ने प्रदेश के बजट को संतुलित और सर्वसमावेशी बताया है। सोमेश कुमार ने कहा कि बजट किसान, मजदूर, युवा, महिला, कर्मचारी और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देकर प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में की गई घोषणाएं गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगी। सोमेश ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम है। जनकल्याणकारी बजट प्रदेश की उन्नति और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें