फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 20 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर वीरवार को किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी पाकर दादरी जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को दादरी जीआरपी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना रेलवे स्टेशन के बीच दोनों ट्रैकों के बीच एक व्यक्ति का शव है। जिस पर चौकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान मृतक के पास से पहचान लायक कोई दस्तावेज नहीं मिल सके। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी पता किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई विक्रम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह शव दोनों रेल ट्रैक के बीच में था। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक दादरी के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में रखवाया गया है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें